Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए जरूर रखें मोर पंख

हिंदू धर्म में देवी देवताओं के वाहन पशु पक्षी होते हैं। उनमें से एक मोर भी है। मोर श्री कार्तिकेय का वाहन है। इसके अलावा मां सरस्वती का वाहन भी मोर ही है। भगवान श्रीकृष्ण भी अपने मुकुट के ऊपर एक मोर पंख लगाते हैं। मोर बहुत ही सुंदर पक्षी है। लेकिन इसके पंख भी बहुत ज्यादा उपयोगी होते हैं। खास करके आपको घर में मोर पंख जरूर रखना चाहिए। क्योंकि मोर पंख आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसके अलावा बुरी नजर से भी बचाता है। इसलिए अपने घर में मोर पंख का प्रयोग जरूर करें।
आप अपने घर में मुख्य द्वार के पास गणेश जी की मूर्ति के बगल में मोर पंख रख सकते हैं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। इसके अलावा आप किसी ऐसी जगह पर भी मोर पंख रख सकते हैं जहां पर सबकी नजर पड़ती हो। इससे आप बुरी नजर के प्रभाव से बच सकते हैं। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई के लिए अपने टेबल के पास मोरपंख लगाना चाहिए। इससे आप का मन पढ़ाई में मन लगता है और आप अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। मोर पंख को घर में रखने से आपके घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है और आपके काम बनने लगते हैं।

     Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

वास्तु टिप्स: इन वास्तु टिप्स को अपनाएंगे तो बढ़ेगी बच्चों की स्मरण शक्ति

Admin

होलाष्टक क्या है: जानिए तिथि, समय, होलाष्टक के दौरान हमें कोई भी शुभ कार्य क्यों नहीं करना चाहिए

Live Bharat Times

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी : 2019 से ज्यादा दिव्य और भव्य होगा महाकुंभ मेला 2025

Live Bharat Times

Leave a Comment