Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

वीवो कंपनी 3 दिन के बाद T1X मोबाईल करेंगी लोन्च, ये है उसकी खासियत

वीवो 20 जुलाई को भारतीय बाजार में वीवो टी1एक्स स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने अपने सोशियल मीडिया अकाउंट से इसकी पुष्टि की है। लॉन्च के लिए कंपनी की और से मीडिया को भी इनवाइट किया जा रहा है। वीवो टी1एक्स के 4जी और 5जी दोनों ही वेरिएंट इससे पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जा चुके हैं।
वीवो टी1एक्स को 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। चीन में वीवो टी1एक्स के 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 19,900 रुपये है। और अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाले वेरियंट की कींमत भी इसी के आसपास हो सकती है। साथ ही, 4GB+64GB स्टोरेज वाले 4G स्मार्टफोन की कींमत मलेशिया में 649 मलेशियाई रिंगित है।
4जी वेरिएंट को अप्रैल में मलेशिया में लॉन्च किया गया था। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक शक्तिशाली 5000 एमएएच बैटरी के अलावा एक रियर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। जानिए इस स्मार्टफोन की संभावित कींमत और स्पेसिफिकेसन्स के बारे में।
वीवो टी1एक्स में 6.58 इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले हो सकता है, जो 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा वीवो के इस लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
कैमरे की बात करें तो वीवो द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। डुअल कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर कैमरा हो सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की शक्तिशाली बैटरी द्वारा संचालित हो सकता है।

 Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का कारण: बैटरी सेल, डिजाइन की खामियों के कारण घटनाएं; ओला और ओकिनावा के स्कूटरों में लगी आग

Live Bharat Times

Samsung Galaxy M33 5G फोन लॉन्च: इसमें मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी, फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा; कीमत 18999 रुपये से शुरू

Live Bharat Times

घाटे में चल रहे ट्विटर को 3.37 लाख करोड़ रुपये में खरीदकर मस्क भी खुश; 4 पॉइंट्स में जानिए उनका पूरा प्लान

Live Bharat Times

Leave a Comment