
ललित मोदी के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने जमकर ट्रोल होने के बाद ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
10 साल बड़े बिजनेसमैन ललित मोदी ने सुश के साथ रिलेशनशिप में होने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था। जिसके बाद काफी ट्रोलिंग हुई थी। सुष्मिता के लिए पैसे के लालची, गोल्ड की खुदाई करने वाले जैसे शब्द कहे जा रहे थे। जिसके चलते सुष्मिता सेन ने लंबी पोस्ट लिखकर ट्रोलर्स पर जमकर बारसीथी।
ट्रोलर्स पर बरसे सुष्मिताने लिखा लंबा पोस्ट
सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि पिछले कई दिनों से मेरा नाम सोशियल मीडिया पर मुझे, पैसे का लालची कहकर ट्रोल किया जा रहा है। मेरी जमकर आलोचना हो रही है।
लेकिन मुझे इन आलोचकों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। मेरे पास सोने का नहीं बल्कि हीरे का विश्लेषण करने की क्षमता है। कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा ऐसी परिस्थितियों में सोना खोदने वाला कहना उनकी निम्न मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे तुच्छ लोगों को छोड़कर मुझे अपने शुभचिंतकों और परिवार का पूरा समर्थन प्राप्त है। क्योंकि मैं उस सूर्य के समान हूं जो अपने अस्तित्व और ज्ञान के कारण सदैव चमकता रहेगा।
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी और सुष्मिता सेन की शादी होने की खबर आई थी। लेकिन ये महज अफवाह निकली। क्योंकि इस समय एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दोनों की शादी को लेकर अफवाह है। ललित मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी शादी नहीं हुई है, हां लेकिन हम जल्द ही शादी कर सकते हैं।
इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए। खास बात यह है कि जब से ललित मोदी ने तस्वीरें शेयर की हैं तब से सुष्मिता सेन काफी ट्रोल हो रही हैं। रिश्तों को लेकर लोग मजाक बना रहे हैं। सोशियल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं।
