Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

साबुन फेसवॉश छोड़िये इस चीज से धोये अपना चेहरा, चमक उठेगी त्वचा

अधिकतर लोग अपने चेहरे की सफाई करने या धोने के लिए फेसवाश या साबुन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ लोगों को साबुन या फेसवाश से एलेर्जी होती है जिसके चलते उनके चेहरे पर रेशेस या दाने निकल आते हैं।  इस समस्या का समाधान हमारी आपकी रसोई में ही मौजूद है।  रसोई में मौजूद एक चीज न केवल आपके चेहरे को सुंदर बना सकती है बल्कि उसे आकर्षक और चमकदार भी बना सकती है. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं बेसन की. बेसन से यदि चेहरा धोएं तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।  आइये जानते हैं की बेसन से चेहरा धोने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

1 . यदि आप बेसन से चेहरा धोते हैं तो इससे ना केवल त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ किया जा सकता है बल्कि यह एक प्राकृतिक स्क्रब के रूप में भी काम करता है जो रोम छिद्रों में जमा गंदगी को दूर कर सकता है।

2 . चेहरे को बेसन से धोने पर न केवल टैनिंग दूर हो सकती है बल्कि यह रंगत में भी सुधार ला सकता है।

3 . झुर्रिया और झाईंनेस  को कम करने के लिए बेसन का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

4 . कील मुहांसों और दाग धब्बों को दूर करने में बेसन आपके बेहद का आ सकता है. ऐसे में आप साबुन और फेस वॉश की जगह बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5 . कोमल और दमकती त्वचा के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह केवल रंगत में सुधार ला सकता है बल्कि त्वचा में भी चमक बनाए रख सकता है।

बेसन से चेहरा धोने के लिए आप बेसन में थोड़ा सा दूध मिलाएं और बने मिश्रण को थोड़ी देर अपनी त्वचा पर लगाए रखें। उसके बाद साधारण पानी से अपनी त्वचा को धो लें। इससे अलग आप बेसन में नींबू मिलाकर भी स्क्रब के रूप में अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

                                            Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह नुस्खा आपके काम आएगा

Live Bharat Times

दांपत्य जीवन में होने लगी है बोरियत, इसलिए फोन को साइड में रखें और करें ये 5 काम, फिर से दिलचस्प होगा रिश्ता

Live Bharat Times

अगर आप भी मूड स्विंग से परेशान है तो अपने डाइट में लाएं यह बदलाव

Live Bharat Times

Leave a Comment