Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

शुक्रवार के दिन करे ये उपाय,जल्द बदलेगी किस्मत होगी धन धान्य की वर्षा

हिंदू पंचांग के अनुसार आज नवमी तिथि है और शुक्रवार का दिन है। यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित हैं। मान्यता है कि यदि मां लक्ष्मी किसी जातक से प्रसन्न हो जाएं तो उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-सम्पत्ति का वास रहता है। यदि कोई व्यक्ति कर्ज से मुक्ति या धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाना चाहता है तो उसे शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। इसके ​अलावा कुछ विशेष उपाय अपनाने से भी धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

1 . शुक्रवार के दिन लाल कपड़े में कौड़ियां रखनी चाहिए इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन आकर्षित होता है और घर में कभी धन की कमी नहीं होती। साथ ही लाल कपड़े में कौड़ियां रखने से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है।

2 . शुक्रवार के  दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए। मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं और कहते हैं कि यदि विष्णु जी प्रसन्न हो जाएं तो उस जातक पर लक्ष्मी जी अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकार भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा।

3 . नौकरी और बिजनेस में तरक्की पाने के लिए शु​क्रवार का दिन विशेष है। इस दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए. साथ ही सुहाग का सामान जैसे कि लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां आदि भी अर्पित करनी चाहिए।

 

Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

घर में यह 2 उपाय करने से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Live Bharat Times

होलिका दहन में किन लकडिया का करे इस्तेमाल और किनका भूल कर भी न करे उपयोग

Live Bharat Times

शारदीय नवरात्रि 2021 5वां दिन: आज करें मां स्कंदमाता की पूजा, यश और धन के साथ मिलेगा संतान सुख, जानिए पूजा की विधि

Live Bharat Times

Leave a Comment