Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

मनोज कुमार जन्मदिन : देश के बटवारे ने बदली ज़िन्दगी,रिफ्यूजी कैम्प में बितायी राते

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 24 जुलाई, 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था। पद्म श्री, राष्ट्रीय पुरस्कार और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर देने वाले वो ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने देशभक्ति पर इतनी फिल्में बनाई कि उनका नाम मनोज कुमार से बदलकर ‘भारत कुमार’ कर दिया गया। फिल्मों में आने से पहले उन्हें हरिकिशन गिरि गोस्वामी के नाम से भी जाना जाता था। आइए जानते हैं हिंदी फिल्मों के इस दिग्गज एक्टर के बारे में कुछ अनसुनी बातें

एक्टर होने के साथ-साथ मनोज कुमार निर्देशक और फिल्म निर्माता भी हैं। मनोज कुमार ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन पर फिल्माए गए गाने आज भी याद किए जाते हैं। मनोज अभिनय में जितने हिट थे, उतने ही अच्छे लेखक, निर्देशक और निर्माता भी माने जाते थे। मनोज की कई फिल्मों ने गोल्डन जुबली और डायमंड जुबली मनाई है। उनका जन्म गुलाम भारत में हुआ था फिर जब भारत-पाकिस्तान का विभाजन हुआ, तो उनके परिवार ने भारत को चुना।

उन्होंने अपने करियर में 54 फिल्मों में काम किया है। इंदिरा गांधी के करीबी रहे मनोज को इमरजेंसी के दौरान काफी कुछ झेलना पड़ा था। भारत-पाकिस्तान विभाजन से पहले मनोज की जिंदगी अच्छी चल रही थी, लेकिन आजादी के बाद सब बदल गया। बंटवारे में भारत आने के बाद वो और उनका परिवार एक रिफ्यूजी कैंप में रहने लगे। कुछ समय के लिए वह रिफ्यूजी कैंप में रहे, फिर बाद में दिल्ली के राजेंद्रनगर में शिफ्ट हो गए।

 

Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

बेमिसाल कलाकारी, यारों की यारी, द‍िल को छू लेगी ‘ऊंचाई’

Live Bharat Times

Vicky Kaushal के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं Katrina Kaif, फैंस को आया तरस; कहा- सलमान के साथ…

Admin

कान्स फिल्म समारोह की कहानी: हिटलर की मनमानी के खिलाफ शुरुआत

Live Bharat Times

Leave a Comment