Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जिया खान के साथ मारपीट करके गालियां देते थे सूरज पंचोली

2013 में कथित रूप से खुदकुशी करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मां ने बुधवार को एक विशेष अदालत में कहा कि अभिनेता सूरज पंचोली उनकी बेटी पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करते थे। बुधवार को जिया खान की मां राबिया खान ने विशेष न्यायाधीश ए एस सैयद के सामने अपना बयान दर्ज किया है। बता दें कि सूरज पंचोली पर अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, फिलहाल, सूरज पंचोली जमानत पर हैं। बीते दिन जिया खान की मां राबिया ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए हैं।

बुधवार को जिया खान की मां राबिया खान ने विशेष न्यायाधीश ए एस सैयद के सामने इस मामले में अपनी गवाही दर्ज कराना शुरू किया। राबिया खान ने अदालत में कहा उनकी बेटी के रोजमर्रा के जीवन पर पंचोली हावी हो गए थे और अक्टूबर, 2012 तक दोनों एक दूसरे के घर रहने लगे थे। उन्होंने कहा कि उस साल नवंबर में लंदन में अपने घर पहुंचने पर जिया बहुत खुश नजर आई थीं। राबिया खान ने अदालत में कहाृ 24 दिसंबर, 2012 को जिया को पंचोली से एक संदेश मिला जिसमें लिखा था कि एक दोस्त से झगड़ा हो जाने के बाद वह जिया से नाराज हो गए थे। वह उन्हें माफ कर दें। इसी दौरान जिया खान की मां को उनके झगड़े के बारे में पता चला। यही नहीं, जिया का मां ने बताया कि सूरज पंचोली जिया खान को अपने दोस्तों के सामने रखता था। उसके सामने दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करता था। जिया की मां ने यह भी आरोप लगााया कि सूरज पंचोली ने उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

राबिया खान के अनुसार जिया ने उन्हें बताया कि पंचोली उसपर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करते थे और उसे ‘अभद्र नामों’ से पुकारते भी थे। हिंदी फिल्म ‘नि:शब्द’ में अपने अभिनय से चर्चित जिया खान तीन जून , 2013 को मुंबई में अपने निवास पर फांसी पर लटकी मिली थीं.

Related posts

फर्स्ट लुक: हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से धनुष का फर्स्ट लुक आउट; क्रिस इवांस के साथ एक्शन मोड में नजर आएंगे

Live Bharat Times

WPL CRICKET -आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा पहला मैच

Live Bharat Times

पसीना आपकी त्वचा को बनाता है स्वास्थ और बीमारियां रहती है दूर।

Live Bharat Times

Leave a Comment