Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

अगले महीने भारत आ सकती हैं बांग्लादेश की PM शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले महीने भारत आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, हसीना पांच सितंबर को चार दिवसयी भारत यात्रा पर आएंगी। कोरोना महामारी के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। सूत्रों की मानें तो शेख हसीना की यात्रा के संबंध में जरूरी प्रोटोकॉल पर चर्चा क लिए ढाका के अधिकारियों की एक टीम पहले से ही भारत पहुंच चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना पांच से आठ सितंबर के बीच भारत में ही रहेंगी। वह जयपुर और अजमेर शरीफ की यात्रा करेंगी। हालांकि, इससे पहले उनके व  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावना है। इस दौरान दोनो नेता वर्चुअल माध्यम से बांग्लादेश से भारत के लिए संयुक्त रूप से ‘स्वाधीनता सड़क’ का भी उद्घाटन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, छह सितंबर को दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, संपर्क व रक्षा संबंधों को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। इस दौरान सीमा प्रबंधन व नदी बंटवारा जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होने की संभावना है। दरअसल, हसीना आखिरी बार 2019 में भारत आईं थीं।

Related posts

महाराष्ट्र: चेंबूर के कार्यक्रम में गायक सोनू निगम से मारपीट, वीडियो वायरल, शिवसेना विधायक के बेटे पर आरोप

Live Bharat Times

धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए करें यह खास उपाय

Live Bharat Times

जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी बस, 8 की मौत…कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों और घायलों के लिए मदद का ऐलान

Live Bharat Times

Leave a Comment