Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

मुंबई में कोहली ने अनुष्का के साथ स्कूटर से लगाया चक्कर,

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली सोमवार (22 अगस्त) को एशिया कप के लिए रवाना होने वाले हैं। वह टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे नहीं गए हैं। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद आराम करने का फैसला किया था। इस दौरान उन्होंने लंदन और पेरिस में छुट्टियां मनाईं। कोहली इन दिनों परिवार के साथ मुंबई में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह स्कूटर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्कूटर से मुंबई में घूमते दिखे। दोनों ने प्रशंसकों से बचने के लिए काले शीशे वाले हेलमेट लगाए थे। इसके बावजूद प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया। उसके बाद विराट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कोहली और अनुष्का शूटिंग के लिए स्कूटर से गए थे।इससे पहले अनुष्का ने पिछले दिनों कोहली के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। अनुष्का और विराट इस फोटो में मस्तीभरे मूड में नजर आए थे। इसमें दोनों की जैकेट और टी-शर्ट का रंग एक ही है। कोहली और अनुष्का ने रॉकस्टार की तरह पोज दिया था। अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए कोहली को ‘क्यूट लड़का’ बताया था। उन्होंने लिखा था, ”मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी।”

Related posts

टीवी एक्ट्रेस सोमा राठौर की स्ट्रगल स्टोरी: स्ट्रगल में सारा दिन नींबू पानी पर बीता, लोग मोटापे का मजाक उड़ाते थे लेकिन काम नहीं करते, यही तो मैंने बनाई ताकत

Live Bharat Times

गृहमंत्री अमित शाह कल आएँगे वाराणसी, बीजेपी नेताओं संग करेंगे बैठक

Live Bharat Times

प्रेम, शांति एवं मानवता के दिव्य संदेश के साथ निरंकारी संत समागम का समापन

Admin

Leave a Comment