Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

क्या डरी हुई हैं एक्ट्रेस? सलमान पर लगाया मारपीट का आरोप, फिर पोस्ट किया डिलीट

बॉलीवुड में काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था जिसके जरिए उन्होंने सलमान खान पर अपना गुस्सा निकाला था. उन पर सनसनीखेज आरोप भी लगाया गया था. इसके बाद चर्चा में आते ही उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया. इससे पहले भी उन्होंने सलमान को लेकर कई खुलासे किए थे, उनकी तरफ इशारा किया था, लेकिन बाद में उस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया था. कहा जाता है कि सोमी अली की वजह से सलमान ने संगीता बिजला को धोखा दिया था. हालांकि सलमान और सोमी का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और ऐश्वर्या राय की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद सोमी विदेश चली गईं.

सोमी अली ने 20 अगस्त को सलमान खान और भाग्यश्री की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की एक फोटो शेयर की थी. पोस्ट में सलमान का नाम लिए या टैग किए बिना उन्होंने एक्टर को वुमनाइजर बताया. पोस्ट में लिखा था, ‘महिलाओं को पीटने वाला सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि कई अन्य, कृपया उनकी पूजा करना बंद करें. वह एक बीमार व्यक्ति है जो दूसरों को चोट पहुँचाता है. आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Related posts

अमिताभ ने सुबह 11.30 बजे सोशल मीडिया पर लिखा गुड मॉर्निंग, यूजर्स ने किया ट्रोल तो मिला करारा जवाब

Live Bharat Times

टॉप 10 : सिद्धू मूसेवाला एक गाने के लिए 8-10 लाख रुपए चार्ज करते थे, बी-प्राक, गुरु रंधावा भी हैं पंजाब के सबसे पसंदीदा गायक

Live Bharat Times

देश प्रदेश के सभी आरटीआई कार्यकर्ता व पत्रकार बाड़मेर की ओर कूच करो

Live Bharat Times

Leave a Comment