Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

मां से नजदीकी कम करने के लिए कहा तो किशोरी की गला रेतकर हत्या

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में युवक ने किशोरी (17) की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाहर बुरी तरह घायल किशोरी जैसे ही घर से बाहर गली में निकली वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी को दबोच कर पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरीश (18) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी की किशोरी की मां से नजदीकियां थीं। किशोरी लंबे समय से इसका विरोध कर रही थी। इसी वजह से हरीश ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरीश किशोरी की मां के साथ बहादुरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। हरीश के परिवार में कोई नहीं है। किशोरी के परिवार में पिता, मां और एक छोटा भाई है। अच्छे व्यवहार की वजह से एक साल पहले किशोरी की मां उसे अपने घर ले आई थी। हरीश इनके घर पर ही रह रहा था। किशोरी अपने परिवार के साथ टिकरी बॉर्डर एरिया में रहती थी।कुछ दिनों पहले किशोरी के माता-पिता गांव गए हुए थे। घर पर किशोरी और उसका छोटा भाई ही था। बुधवार दोपहर को किशोरी का भाई स्कूल चला गया था। घर पर हरीश और किशोरी अकेले थे। दोपहर करीब 1.00 बजे आरोपी हरीश ने चाकू से किशोरी का गला रेत दिया। वह जख्मी हालत में ही घर से बाहर निकली। उसके गले से खून का फव्वारा निकल रहा था। वह बोल नहीं पा रही थी। किशोरी वहीं गली में गिर गई। आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को मामले की सूचना दी।

Related posts

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुलेगा नया रजिस्ट्री दफ्तर

Live Bharat Times

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, विधानसभा में दमदार भाषण, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं कर रहे ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग, अगर…’

Live Bharat Times

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर व्यापारियों के साथ 100 मीटिंग करेगा आप ट्रेड विंग

Live Bharat Times

Leave a Comment