Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए खूंटी में होगा जमीन अधिग्रहण, बुलायी गयी ग्रामसभा

भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए खूंटी में जमीन अधिग्रहण होगा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75E के अंतर्गत किमी 21.340 से किमी 22.552 के अलावा किमी 22.887 से किमी 65.700 इकोनॉमिक कॉरिडोर के बीच जमीन ली जानी है. इसका चौड़ीकरण किया जाएगा. यह कॉरिडोर रांची-जयंतगढ-पारादीप के अंतर्गत आता है. अभी 13 मौजा में 200 एकड़ से भी अधिक इस प्रोजेक्ट के लिए खूंटी प्रशासन को लेने की जरूरत है. फिलहाल जमीन अधिग्रहण के संबंध में खूंटी जिला प्रशासन को केंद्र से प्रस्ताव मिल चुका है. प्रशासन इसके लिए अब संबंधित रैयतों संग ग्राम सभा में बैठेगा. उनसे अधिग्रहण के मसले पर पूरी जानकारी देते सहयोग मांगेगा

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, खूंटी द्वारा जारी सूचना के मुताबिक खूंटी अंचल के 13 मौजा में जमीन अधिग्रहण होना है. इसके लिए 8 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अलग-अलग डेट को विभिन्न स्थलों पर दोपहर 12 बजे से ग्राम सभा होगी. डुंगरा मौजा में चबुतरे पर 8 सितंबर को, कालामाटी में चबुतरे पर 10 सितंबर को, जियारप्पा में अखड़ा में 12 सितंबर को, कानाडीह में 14 सितंबर को अखड़ा में, हुटार में 16 सितंबर को अखड़ा में ग्राम सभा तय है. बिरहू में पंचायत सचिवालय में 19 सितंबर, जामुनदाग में 21 सितंबर को सामुदायिक भवन में, एरेंडा में 23 सितंबर को अखड़ा में, बगडू में चबुतरे पर 24 सितंबर को, बेलवादाग में 27 सितंबर को सामुदायिक भवन में, सोसोटोली में 29 सितंबर को सामुदायिक भवन में, चालम बरटोली में 30 सितंबर को पंचायत भवन में और फुदी में पंचायत सचिवालय में 1 अक्टूबर को ग्राम सभा का डेट निर्धारित किया गया है.

Related posts

रेलवे बोर्ड ने सरकार के निर्देश पर भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम को बंद कर दिया

Live Bharat Times

नितिन गडकरी का प्लान! 2030 तक भारत की सड़कों पर 2 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ेंगे

Admin

बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ की अच्छी ओपनिंग, जानें पहले दिन का कलेक्शन, 2023 की तीसरी बेस्ट ओपनर बनी, वीकेंड पर निगाहें

Live Bharat Times

Leave a Comment