Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म ‘चुप’ का नया पोस्टर रिलीज

फिल्म निर्माता आर बाल्की एक बार फिर अपनी नई कहानी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. आर बाल्की अपनी फिल्मी कहानियों के लिए जाने जाते हैं. वे एक नई फिल्म लेकर आते हैं जिसका नाम ‘चुप’ है. इस फिल्म में सनी देओल और दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 23 सितंबर 2022 को रिलीज होगी.
फिल्म एक रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर है.

फिल्म निर्माता आर बाल्की को इस फिल्म को बनाने का विचार उनकी फिल्म चीनी कम के दौरान आया था. जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट खुद लिखने का फैसला किया था. फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है. जिसे मेकर्स और स्टार्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है. यह पहली बार होगा जब सनी देओल और दुलकर सलमान एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे.

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए आर बाल्की ने कहा- चुप एक से बढ़कर एक वजहों से खास है. मेरे लिए सबसे बड़ी वजह यह है कि यह अमिताभ बच्चन का म्यूजिक कंपोजर के तौर पर आधिकारिक डेब्यू है.

Related posts

आरक्षण के बाद ही होंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो जाएंगे सुप्रीम कोर्ट : योगी

Admin

उत्तराखंड के केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलट सहित सात लोगों की मौत।

Admin

पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे जापान, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की मुलाकात

Live Bharat Times

Leave a Comment