Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

गणेश चतुर्थी 2022: गणेश जी की मूर्ति खरीदते वक़्त इन बातों का रखें ख्याल

गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद ही खास और लोगों के लिए बेहद ही जरूरी होता है। इस दिन को बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने घर में इस दिन गणेश जी की स्थापना करते हैं और चतुर्थी से लेकर 20 दिनों का गणेश महोत्सव मनाते हैं। ऐसे में आप यदि अपने घर में गणेश जी की मूर्ति लेकर आ रहे हैं तो ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि किस प्रकार की मूर्ति खरीदें और किसी तरह की मूर्ति न खरीदे। .

  • गणेश जी की मूर्ति खरीदते वक्त सबसे पहले आप उनकी सूंड पर ध्यान दें। बता दें कि गणेश जी की सूंड़ का भी बहुत महत्व है। ऐसे में आप ये देखें कि गणपति की मूर्ति में उनकी सूंड किस हाथ की तरफ मुड़ी हुई है। ध्यान रहे कि उनकी सूंड बाएं हाथ की तरफ मुड़ी होनी चाहिए।
  • मूर्ती खरीदते समय ध्यान दें कि उनके हाथ में मोदक है या नहीं। बता दें कि ये मूर्ति घर में सुख-समृद्धि लेकर आती है।
  • गणेश जी की मूर्ति खरीदते वक्त ध्यान दें कि गणेश जी का वाहन यानी मूषक उस मूर्ति में उपस्थिति है या नहीं। उसकी उपस्थिति बेहद जरूरी है।
  • गणेश जी की खड़ी मूर्ति भी नहीं लेनी चाहिए। व्यक्ति को गणेश जी की विराजमान मूर्ति लेनी चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद: देश को तोड़ने वाले ही कर रहे हैं देश को जोड़ने का नाटक: गोपाल शर्मा

Admin

राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का नामांकन: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; राहुल गांधी, शरद पवार और अखिलेश यादव मौजूद रहे

Live Bharat Times

आप नेताओं को पता था कि सिसोदिया गिरफ्तार होने वाले हैं: मीनाक्षी लेखी

Live Bharat Times

Leave a Comment