Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राजस्थान हाईकोर्ट में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती ,

गर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आप ग्रेजुएट हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे इस भर्ती के लिए अपना आवेदन राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की प्रक्रिया

राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त, 2022 को शुरू हो चुकी है। वहीं, हाईकोर्ट ने आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर को रात 11.59 बजे तक निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 2756 निर्धारित की गई है। यह भर्ती जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों के लिए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु-सीमा में छूट भी है।

Related posts

जाह्नवी असहज होकर गाड़ी में बैठीं, फैन फोटो लेने के लिए काफी करीब पहुंचा

Admin

आपका वोट 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएगा: अमित शाह

Admin

यूपी की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी अपना दल (एस), कुर्मियों की छत्रप बनकर उभरीं अनुप्रिया

Live Bharat Times

Leave a Comment