Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

घर पर भी धो सकते हे मेंहंगे कपडे। कीजिये ड्राई क्लीन घर पर।

सर्दियों का मौसम आने वाला है साथ ही वेडिंग सिजन भी शुरु हो रहा है ऐसे में जाहिर है की आप अब महंगे और हैवी कपड़े निकालने वाले होंगे. जैसी की महंगी जैकेट,सूट,लॉग कोट और हैवी लहंगे जैसे. इन कपड़ो को आप जब महीनों बाद निकालते हैं तो जाहिर सी बात है की आप इन्हें फ्रेश लुक देने के लिए एक बार जरुर ड्राई क्लीनिंग करवाने की सोचती हैं ताकि आपकी ड्रेस देखेन में बिल्कुल साफ और चमकती हुई लगे और आपके कपड़ों की रौनक भी बने रहे. जब महंगे कपड़ो की बात आती है तो हर कोई ड्राई क्लीनिंग की मदद लेता है उन्हें साफ करनावे के लिए ताकि वो अच्छे से धुल सकें और उनमें किसी तरह की कोई परेशानी ना आए.

जब भी आप कोई ऐसा कपड़ा घर पर धोएं जिसपर लिखा हो फॉर ड्राई क्लीन तो ध्यान रखें की आप कभी भी ऐसे कपड़े को गर्म पानी में ना धोएं. ऐसा करने से कपड़े खराब हो जाते हैं. इसलिए जब भी कपड़े धोएं उसे ठंडे या सादे पानी में आधे घंटे तक भिगे कर छोड़ दें.

इन कपड़ो के लिए आम डिटर्जेंट का इस्तेमाल ना करें इसके लिए किसी हल्के या माइलिड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो किसी माइल्ट शैंपू को भी लें सकती हैं. जी हां बाल धोने वाले शैंपू इन कपड़ों को धोने के काम में आते है और ये आसानी से सफाई भी कर जाते हैं.

.अगर आपके कपड़ो में कोई दाग लग गया है उसे रगड़ने की बजाय किसी टूथब्रश का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से उस दाग को मिटाएं. हल्का सा डिटर्जेंट लगाकर उसे ब्रश से साफ करें.

जब भी आप इन कपड़ो को धोएं तो उनका पानी निकालने के लिए मशीन का इस्तेमाल ना करें उन्हें आप बाहर ड़ाले वो धूप में या फिर हवा में खुद ही सूख जाएंगे आप उनका पानी निकालने की कोशिश ना करें नहीं तो कपड़ो में सिलवट आ जाती है.

कपड़ो को किसी हैंगर में लटाकर सुखाएं ताकि उनमें कोई सिलवट ना आए, इससे आपको कपड़ो को प्रेश करने में परेशानी नहीं होगी. कपड़ो को सूखने दें उसके बाद उन्हे प्रेस करें. हल्के हाथों से इन्हें कपड़ो के मुताबिक प्रेस करें.

Related posts

फरीदाबाद: मास्टर्स बैडमिटन चैंपियनशिप में संजय सपरा, संजीव मैगन, एमके सपरा का रहा जलवा

Live Bharat Times

IND Vs BAN Test Match: लंच तक भारतीय गेंदबाजों ने बहाया पसीना लेकिन नहीं ले पाए एक भी विकेट, शंटो-हसन की फिफ्टी

Admin

घर पर आप भी कर सकते हैं पार्लर जेसा पेडीक्योर, अपनाएं आसान स्टेप्स

Live Bharat Times

Leave a Comment