Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राजस्थान – बाढ़ग्रस्त इलाकों में युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी

राजस्थान में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में जिला प्रशासन, सेना दल, वायु सेना, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाढ़ग्रस्त इलाकों से अब तक 4302 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं कोटा में बाढ़ से हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं। ऐसे में पानी में फंसे नागरिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए दो दिनों से कोटा हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर की तैनाती भी की है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश के कारण चंबल, कालीसिंध, परवन, पार्वती और मेज नदियां उफान पर है। इस कारण राणाप्रताप सागर, कालीसिंध, कोटा बैराज, जवाहर सागर, पार्वती डैम और गुढ़ा डैम बांधों में अत्यधिक पानी आने के बाद गेट खोले गए हैं। इस कारण कोटा, बूंदी, बारां, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।झालावाड़ में बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यहां 751 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया है। जिले में एसडीआरएफ की तीन, एनडीआरएफ की एक, सेना बचाव दल एवं नागरिक सुरक्षा की टीमें तैनात हैं। कोटा में 1286 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं धौलपुर में 1460 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया है। बारां में 708, बूंदी में 15 और करौली में 82 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Related posts

नया साल आ रहा है, यहां शीर्ष 5 फिल्में हैं जिसे आपको 2023 में देखनी चाहिए

Admin

मध्य प्रदेश के बड़वानी में कॉलेज में चड्डी पहनने वाला मोगली।

Admin

झारखंड: अब एक और सीनियर IAS अधिकारी सीबीआई की रडार पर, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, जानें पूरा मामला

Admin

Leave a Comment