Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

नागार्जुन बर्थडे : 63 की उम्र में भी युवाओ सा है लुक,क्या है इसका राज

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन आज यानी 29 अगस्त को 63 साल के हो गए। नागार्जुन को देखकर उनकी उम्र का अंजादा नहीं लगाया जा सकता, वो खुद को फिट और यंग रखने के लिए घंटों वर्कआउट में पसीना बहाते हैं। 100 से अधिक तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके नागार्जुन के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं।

नागार्जुन का पूरा नाम अक्किनेनी नागार्जुन राव  है, उनका जन्म 29 अगस्त, 1959 को चेन्नई में हुआ था। नागार्जुन ने कई इंटरव्यू में इस बारे में बात की कि कैसे उन्होंने अपनी फिजिक्स पर काम किया है। इसका श्रेय सही खाने की आदतों और रोजाना कसरत को देते हैं। नागार्जुन के दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे एक घंटे जिम के साथ होती है। उसके बाद पहला नाश्ता अंडे की सफेदी और ब्रेड के साथ होता है। सुबह 11 बजे दूसरे नाश्ते में पोंगल, डोसा और इडली जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजन शामिल हैं।

फिर दोपहर के भोजन के लिए वो चावल, रोटी और चार प्रकार की सब्जी करी के साथ देसी भोजन करते हैं। वो लंच से पहले फल भी खाते हैं। अंत में शाम 7 बजे रात के खाने में ग्रिल्ड चिकन या मछली के साथ उबली सब्जियां खाते हैं और रात 10 बजे सो जाते हैं। खाने के शौकीन नागार्जुन मानते हैं कि उन्हें डाइटिंग का शौक नहीं है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो स्वस्थ आदतें अपनाई हैं, वे उनकी आकर्षक फिजिक के लिए 50 प्रतिशत जिम्मेदार है।  बाकी का श्रेय वर्कआउट और डाइट को दिया जाता है, जिनमें से प्रत्येक का 25 प्रतिशत हिस्सा होता है।

Related posts

JSSC ने Training Officer पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, नौकरी पाने का मौका।

Live Bharat Times

ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया फीफा विश्व कप मैच पर पेले: “मैं अस्पताल से देख रहा हूँ” हाल ही में सक्रिय।

Admin

आईपीएल 2023 के बीच जोफ्रा आर्चर ने बेल्जियम में कराई कोहनी की सर्जरी

Live Bharat Times

Leave a Comment