Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चंबल नदी में दिखी विशालकाय मछली, देखकर हर कोई हैरान,

राजस्थान में बाढ़ के हालात हैं। बारिश के बाद कई बांध के गेट खोले गए हैं। ऐसे में मगरमच्छ और बड़ी मछलियों समेत कई जलीय जीव नदी में दिख रहे हैं। अब चंबल नदी में दो मीटर लंबी विशालकाय मछली दिखी है। जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करौली के करणपुर क्षेत्र में चंबल नदी में बड़ी मछलियों के साथ काफी संख्या में मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। अब करणपुर के घाट पर चंबल नदी में करीब दो मीटर लंबी एक मछली दिखाई दी है। जिसके बाद उत्सुक लोग मछली देखने के लिए करणपुर घाट पर पहुंचे। हालांकि, कुछ लोगों को ही मछली दिख पाई। जिसे लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। मछली कतला प्रजाति की बताई जा रही है।चंबल अभ्यारण के उप वन संरक्षक अनिल यादव ने बताया कि आमतौर पर चंबल नदी में अधिकतम 3 से 5 फीट की लंबी बड़ी मछलियां देखने को मिली हैं। इससे बड़ी मछलियां बांध या नदी में पाई जाती हैं।उन्होंने बताया कि कतला प्रजाति की मछली की लंबाई अधिकतम लंबाई 1.8 मीटर और वजन 60 किलोग्राम तक हो सकता है

Related posts

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 60,286 अंक, निफ्टी 17,721 अंक पर बंद

Admin

Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा की तुलना में कांग्रेस ने अब तक उतारे ज्यादा दागी उम्मीदवार

Live Bharat Times

कैंपा कोला की बाजार में शानदार वापसी, रिलायंस ने उतारे 3 नए फ्लेवर

Live Bharat Times

Leave a Comment