Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

दमन में मनाया गया राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस। स्कूल के विद्यार्थियों के लिए लगोरी, लेमन स्पून रेस, सैक रेस का आयोजन

राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस को मानाने हेतु विभाग द्वारा का आयोजन 27 से 28 अगस्त 2022 तक फुटबॉल ग्राउंड पर मेजर ध्यानचंद फुटबॉल कप स्पर्धा आयोजित किया गया था। 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद की जयंती यानी राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के उपलक्ष्य युवा मामले एवं खेल विभाग, दमन द्वारा 29 अगस्त 2022 को स्कूल के विद्यार्थियों के लिए लगोरी, लेमन स्पून रेस, सैक रेस का आयोजन किया गया था उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग दमण के सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी अक्षय कोटलवार थे उन्होंने अपने वक्तव में कहा की प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में संघ प्रदेश खेल एव युवक कल्याण हेतु अनेक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। और हॉकी के महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की मेजर ध्यानचंद एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे जिन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। वे हॉकी में सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किया था। ध्यानचंद को उनके असाधारण गोल-स्कोरिंग कारनामों के लिए जाना जाता है। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हर साल खेलों में उत्कृष्टता के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। 1956 में, ध्यानचंद को पद्म भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। दुनिया के सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक मेजर ध्यानचंद ने अतंरराष्ट्रीय हॉकी में 400 गोल दागे। 22 साल के हॉकी करियर में उन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया को हैरान किया। बर्लिन ओलिंपिक में ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर हिटलर ने उन्हें डिनर के लिए आमंत्रित किया था। जर्मन तानाशाह ने उन्हें जर्मनी की फौज में बड़े पद का लालच दिया और जर्मनी की ओर से हॉकी खेलने को कहा। लेकिन ध्यानचंद ने उसे ठुकराते हुए हिटलर को दो टूक अंदाज में जवाब दिया, ‘हिंदुस्तान ही मेरा वतन है और मैं उसी के लिए आजीवन हॉकी खेलता रहूंगा।’ हर खिलाडी को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए लगोरी, लेमन स्पून रेस, सैक रेस स्पर्धा का परिणाम निम्नलिखित अनुसार है – लगोरी – बॉयज विजेता- श्रीनाथजी स्कूल उप विजेता- सार्वजनिक विद्यालय तीसरा स्थान – श्री माछी महाजन इंग्लिश मीडियम स्कूल लगोरी – गर्ल्स विजेता- कचिगाम स्कूल उप विजेता- स्वामी नारायण स्कूल, डाभेल तीसरा स्थान – श्री माछी महाजन इंग्लिश मीडियम स्कूल लेमन स्पून रेस – बॉयज विजेता- निरंजन रामकुमार माधव, जी.यू.पी.एस., कचीगाम उप विजेता- अमनकुमार पासवान, जी.यू.पी.एस., मॉडल स्कूल तीसरा स्थान – अक्षय मंडल गौतम, श्री माछी महाजन इंग्लिश मीडियम स्कूल लेमन स्पून रेस – गर्ल्स विजेता- फरहीन अनिषखान, जी.यू.पी.एस., देवका ताईवाड उप विजेता- रासनंदनी एन. शाह, सनराइश चेंप स्कूल तीसरा स्थान – मुस्कान बी. मंडल, जी.यू.पी.एस., कचीगाम सैक रेस – बॉयज विजेता- रोनक मनोज सिंह, जी.यू.पी.एस., मॉडल स्कूल उप विजेता- जय पासवान, जी.यू.पी.एस., कचीगाम तीसरा स्थान – जीनित जे. टंडेल, होली ट्रिनिटी स्कूल सैक रेस – गर्ल्स विजेता- काव्या वंगी पूरन, कोस्ट गार्ड पब्लिक स्कूल उप विजेता- द्रष्टि मंगल हलपति, जी.यू.पी.एस., कथीरिया तीसरा स्थान – श्रध्धा प्रभाकर सिंदे, जी.यू.पी.एस., कचीगाम राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस को सफल बनाने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग दमण के तालुका खेल संयोजक देवराज सिंह राठोड़, विभाग कोच एव विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अपना योगदान दे रहे है ।

Related posts

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से होगा शुरू, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा प्रारंभ

Live Bharat Times

50 किमी, 16 सीटें: पीएम मोदी ने गुजरात का अब तक का सबसे लंबा रोड शो होस्ट किया

Admin

त्वचा को बहुत से फायदे देता है लौकी का जूस, जाने इस्तेमाल करने का तरीका

Admin

Leave a Comment