Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

दिन भर रहती है थकान तो ये हो सकती है थकान की असली वजह

सुबह से लेकर शाम तक काम करने के बाद किसी का भी थक जाना स्‍वभाविक है। मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रात भर सोने के बाद भी सुबह थके हुए उठते हैं।  पर अगर आप दिन भर थके हुए रहते हैं या कोई भी काम शुरू करने से पहले ही आप थकान महसूस करने लगते हैं तो यह सेहत के ठीक न होने के संकेत हैं। शरीर के साथ-साथ इसके लिए मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य की जांच भी जरूरी है। वरना छोटी सी लारवाही आपकी प्रोडक्टिविटी को प्रभावित कर सकती है।

अगर आप लगातार किसी ज़ाहिर कारण के बिना थका-थका महसूस करते हैं तो हो सकता है कि आपके शरीर में आयरन का स्तर काफ़ी नीचे आ गया हो. आप चाहे कितना भी सोएं, अगर शरीर में आयन की कमी है तो आपको फूर्ति का एहसास नहीं होगा. आमतौर पर आयरन की कमी महिलाओं में प्रेग्नेंसी और पीरियड्स के दौरान हो जाती है. जो लोग वेगन या सलाद डायट फ़ॉलो करते हैं, उनके शरीर में भी लौह तत्व की कमी हो जाती
यदि आप पिछले कुछ दिनों से थकान और आलस का अनुभव कर रहे हों तो सबसे पहले अपनी स्लीपिंग पैटर्न पर नज़र डालें. हो सकता है कि आपको पर्याप्त नींद न मिल पा रही हो. जब आप नींदभर सोते नहीं हैं तो आपका शरीर थकान महसूस करता है, इतना ही नहीं मस्तिष्क भी कम क्रियाशील होता है. इसी मानसिक और शारीरिक थकान के चलते आप जम्हाइयां लेते हुए दिन गुज़ारते हैं. नींद किसी भी क़ीमत पर पूरी करें, क्योंकि ऐसा न होने पर आपके शरीर और त्वचा पर इसका प्रतिकूल प्रभाव दिखने लगेगा.
हमारे शरीर का सबसे बड़ा घटक है पानी. शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहनी बहुत ज़रूरी है. जब आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तब सिरदर्द, क्रैम्प्स, थकान, चक्कर आना और ऊर्जा की कमी जैसे लक्षण सामने आने लगते हैं. तो अगली बार जब आपको थकान लगे तो पानी पीकर देखें.
हम जैसा खाते हैं, वैसा बनते हैं’ यह कहावत किसी ने यूं ही नहीं बनाई है. सच में खानपान का हमारी सेहत के साथ तगड़ा कनेक्शन है. जब आप सेहतमंद और ताज़ा खाना खाते हैं तो ख़ुद भी ताज़गी महसूस करते हैं. वहीं बहुत ज़्यादा तलाभुना, गरिष्ठ और बासी खानपान हमारी ऊर्जा को चुरा ले जाता है.
बढ़े हुए वज़न का थकान से सीधा कनेक्शन है. जब अचानक से आपका वज़न बढ़ना शुरू होता है, तब शरीर को अपने रोज़ाना के काम के लिए ज़्यादा ऊर्जा की ज़रूरत होती है, नतीजतन आपको थकान का अनुभव होने लगता है
लंबे समय तक इंटेंस एक्सरसाइज़ करने का भी थकान से सीधा संबंध है. जब आप ज़रूरत से ज़्यादा व्यायाम करते हैं तो आपकी मसल्स में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और वे एनोरोबिक रेस्पिरेशन करने लगती हैं, जिसके चलते आपको थकान होने लगती है.

Related posts

शाकाहारी भोजन के लाभ: ब्रिटिश वैज्ञानिकों का दावा- मांसाहारी खाने वालों की तुलना में शाकाहारियों में कैंसर का 14% कम जोखिम

Live Bharat Times

स्ट्रॉबेरी फेस पैक: अपनी त्वचा को चिकना और बेदाग बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी फेस पैक ट्राय करें।

Live Bharat Times

हार्ट अटैक से बचाएगा आयुर्वेद आइए जानते है कैसे। आइए जानते है कुछ उपाए।

Live Bharat Times

Leave a Comment