Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

अब आईपीएल में भी नहीं दिखेगा रैना का जलवा ,

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया है। अब रैना आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेलते हुए भी नहीं दिखेंगे। रैना ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद आईपीएल में उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। इसी वजह से आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। अब रैना ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता था। हालांकि, बाद में उनका फॉर्म खराब हुआ और इस टूर्नामेंट में भी रैना संघर्ष करते नजर आए।

सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “मेरे देश और मेरे राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास का एलान करना चाहूंगा। मैं बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन चेन्नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला सर और अपने सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा।”
सुरेश रैना ने अपने पसंदीदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके पीछे रैना ने कई कारण बताए थे। उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा था- हमने पहले ही 15 अगस्त के दिन रिटायर होने का प्लान बनाया था। धोनी की जर्सी का नंबर 7 है और मेरी 3 है। इसे मिलाकर 73 बनाते हैं। 15 अगस्त, 2020 को भारत ने आजादी के 73 साल पूरे किए। इसलिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था।

रैना ने कहा था- धोनी ने अपने करियर की शुरुआत 23 दिसंबर (2004) को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में की थी, जबकि मैंने अपना डेब्यू 30 जुलाई (2005) को श्रीलंका के खिलाफ किया था। हम दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग एक साथ शुरुआत की, सीएसके में साथ रहे और इसलिए अब हम एक साथ रिटायर हुए।

Related posts

1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी कियाजस्टिस संजय कुमार मिश्रा, चीफ जस्टिस के बाद झारखंड हाईकोर्ट के सबसे सीनियर जज होंगे

Live Bharat Times

बिजनेस टाइकून सुनील मित्तल के छोटे भाई राजन मित्तल भी है अरबपति; उनका नेट वर्थ है…

Live Bharat Times

आखिर क्यों जेमी लीवर ने ऑस्कर के बहाने दीपिका, करीना,कंगना और फराह की उतारी जबरदस्त नकल, जाने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Live Bharat Times

Leave a Comment