Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

बर्फ से ढंकी चोटिया देखनी हैं तो घूम आइये औली, दिल्ली से सिर्फ 504 किलोमीटर है दूर

अगर आप बर्फ से ढंकी चोटियां देखना चाहते हैं, तो औली चले जाइये। यकीन मानिये इस हिल स्टेशन का मोह आपको बांध लेगा और फिर वापस लौटने की इच्छा नहीं होगी। दिल्ली के पास होने के कारण दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर सैलानी वीकएंड में इस हिल स्टेशन की सैर पर पहुंचते हैं। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। देश और विदेश से सैलानी इस हिल स्टेशन को देखने के लिए आते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो इस हिल स्टेशन को घूमने के लिए जरूर जाइये।

यह खूबसूरत हिल स्टेशन उत्तराखंड में स्थित है। बद्रीनाथ के रास्ते में स्थित इस हिल स्टेशन में आप केबल कार का भी आनंद ले सकते हैं। यहां एशिया की सबसे लंबी केबल कार है जो कि 4 किमी लंबी है। इस केबल कार में बैठकर पर्यटक औली के अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। औली, समुद्र तल से 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित यह हिल स्टेशन सुमद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से टूरिस्ट कई पर्वत श्रृंखलाओं को देख सकते हैं।

औली से पर्यटक नंदा देवी पर्वत, नागा पर्वत, डूंगगिरी, बीथरटोली, निकांत हाथी पर्वत और गोरी पर्वत को देख सकते हैं। गर्मियों में औली बड़ी तादाद में टूरिस्ट ट्रैकिंग के लिए आते हैं। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो यह हिल स्टेशन आपके लिए सबसे बेस्ट है। यहां आप ट्रैकिंग के रोमांच का आनंद ले सकते हैं।

Related posts

अडानी को बड़ा झटका एक ही दिन में खोया दूसरे अमीर का रैंक

Live Bharat Times

पार्लियामेंट टीवी का यूट्यूब चैनल हैक! हैकर्स ने नाम बदलकर एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी कर दिया

Live Bharat Times

मुख्यमंत्री योगी आज वाराणसी पहुंचेंगे, कर सकते हैं 5G की घोसणा

Live Bharat Times

Leave a Comment