Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

झारखंड में धूम-धाम से मनाया जा रहा करमा पूजा, राज्यपाल और सीएम हेमंत सहित कई मंत्रियों ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं…

करमा झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व झारखंड के अलावा ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम में आदिवासी समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल करमा पर्व आज यानी 6 सितंबर मंगलवार को है। इस पर्व को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य है बहनों द्वारा भाईयों के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की जाती है। यहां जानें इस पर्व से जुड़ी हर जानकारी।

करमा पर्व के दिन बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए व्रत रखती हैं। इनके भाई ‘करम’ वृक्ष की डाल लेकर घर के आंगन में गाड़ते हैं। इसके बाद सभी महिलाएं आदि नृत्यु करते हैं, रात भर जागकर फल्लास मनाते हैं और सुबह के समय इस डाली का विसर्जन कर दिया जाता है।

पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया ट्वीट

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने भी करमा पूजा की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतिक प्रकृति पर्व करम पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाये यही कामना करता हूं

धूम-धाम से मनाया जा रहा करमा पूजारांची में धूम-धाम से करमा पूजा मनाया जा रहा है। करम पूजा के लिए लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब शाम के वक्त पूरा परिवार इकट्ठा होगा. इसमें सभी लोग नए कपड़े और गहने पहनेंगे। जिसके बाद करमा की डाली को एक बार में काट कर लाया जाएगा और उसके बाद पूजा की जायेगी।

 

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाए….
महुआ मांझी ने करमा पूजा की दी शुभकामनाएं

राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने भी ट्वीट कर समस्त झारखंडवासियों को करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों को यूपी के कानपुर देहात में बसाया जाएगा, सरकार देगी मकान के लिए जमीन और रोजगार

Live Bharat Times

अमित शाह कल जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रैली को संबोधित करेंगे

Live Bharat Times

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम विवाद में बोले कैलाश विजयवर्गीय, मैंने उनका इंटरव्यू देखा है। उन्होंने कहा है कि…

Admin

Leave a Comment