Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास : डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने; 88.44 मीटर थ्रो कर जीता गोल्ड

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक फिर से इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार डायमंग लीग में गोल्ड मेडल जीता है। ज्यूरिख में हुए डायमंग लीग फाइनल में वे 88.44 का ब्रेस्ट थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। इससे पहले नीरज ने साल 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था। वह 2017 में सातवें और 2018 में चौथे स्थान पर थे।

शुरुआत खराब
नीरज की शुरुआत खराब रही और उनका पहला थ्रो फाउल रहा। फिर उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर दूर थ्रो करके अन्य थ्रोअर से बढ़त बना ली। वहीं तीसरे प्रयास में 88.00 मीटर, चौथे में 86.11 मीटर, पांचवें में 87.00 मीटर और छठे प्रयास में 83.60 मीटर का थ्रो किया।

जैकब वाडलेच रहे दूसरे स्थान पर
चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे और जर्मनी के जूलियन वेबर (83.73) तीसरे नंबर पर रहे। इससे पहले नीरज 2021 में ओलिंपिक गोल्ड मेडल, 2018 में एशियन गेम्स और कॉमवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, जबकि इसी साल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है।चोट लगने के बाद भी नहीं मानी हार
नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने जुलाई-अगस्त में कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं लिया। अब उन्होंने वापसी करते हुए डायमंड लीग के फाइनल मे पहुंचने वाले वे भारत के इकलौते खिलाड़ी भी बने थे। इससे पहले डिस्कस थ्रो में विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय बने थे। वैसे नीरज चोपड़ा के करियर का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर है। यह उन्होंने स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में रचा था।

Related posts

रिटायरमेंट फंड में निवेश करते वक्त इन बातों का दें खास ध्यान! नहीं होगी पैसों की कमी, जानिए उपाय

Live Bharat Times

नवांशहर बस स्टैंड के सामने शहर की पिज्जा की दुकान से एक बेयक्ति की अपहरण मामले मे रंजीत सिंह डीएसपी नवांशहर ने किया प्रेस वार्ता

Admin

उत्तर प्रदेश की सभी सड़के 15 नवंबर तक होंगी गड्ढा मुक्त, सीएम ने दिया निर्देश

Live Bharat Times

Leave a Comment