Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

ब्रह्मास्त्र ने वीकेंड में दिखाया दम, कलेक्शन हुआ इतने करोड़ के पार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. #boycottbollywood के बाद डायरेक्टर और कलाकारों की जान फिल्म की कमाई को लेकर हलक में अटकी हुई थी। लेकिन लगता है कि अयान मुखर्जी की किस्मत उन पर मेहरबान है और ये फिल्म अच्छा कर गई। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा समर्थित फिल्म ने रविवार को ठीक-ठाक क्लेक्शन किया। ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन ने तीसरे दिन लगभग ₹41-42 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे दिन ₹37 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 110 करोड़ की कमाई की। ट्रेड एक्सपर्ट इसके 250 करोड़ तक जाने की उम्मीद कर रहे हैं।

छुट्टी वाले दिन रिलीज़ नहीं होने के बावजूद ब्रह्मास्त्र ने लगभग 35-36 करोड़ के क्लेक्शन के साथ शानदार शुरुआत की थी। ‘ब्रह्मास्त्र’ के डे वन के कलेक्शन ने कथित तौर पर रणबीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग संजू के शुरुआती दिन के आंकड़ों को पछाड़ दिया है, जिसने 2018 में पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। निर्माताओं के अनुसार, ब्रह्मास्त्र ने दुनिया भर में अपने पहले दो दिनों में 160 करोड़ रुपये कमाए,कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म की लोकप्रियता देखते हुए कई सिनेमाघरों में दिन-रात शो चलाए जा रहे हैं।

Related posts

रात को सोने से पहले चेहरे पर गुलाब जल लगाने से मिलने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में जाने

Live Bharat Times

कांग्रेस वर्षों से एक ही बात कहती है, वह गरीबी मिटाना चाहती है, सत्ता उन्हीं की थी, फिर भी गरीबी को दूर नहीं किया -मोदी

Live Bharat Times

सौरव गांगुली जय शाह : गांगुली, जय शाह बीसीसीआई में बने रहेंगे; SC द्वारा संविधान में संशोधन

Live Bharat Times

Leave a Comment