Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

टी -20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को टीम में चाहता है यह पूर्व पाक खिलाडी

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। भारतीय टीम पर दुनिया भर के क्रिकेट पंडितों की नजर है और अब वह इस टीम की घोषणा होने के बाद अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। ऐसी ही एक राय पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने रखी है। उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को चेतावनी दी है कि उन्हें इस टीम में तीन बदलावों पर ध्यान देना चाहिए वरना उसका हाल एशिया कप जैसा ही होगा।

अपने यूट्यूब चैनल पर कनेरिया ने कहा, ‘संजू सैमसन के साथ अच्छा नहीं हुआ। टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए था। उन्होंने क्या गलत किया है जो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली? उन्हें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भी शामिल नहीं किया गया। मैं ऋषभ पंत के स्थान पर सैमसन को शामिल करता।’

कनेरिया ने जो दूसरा बदलाव टीम इंडिया को सुझाया है वह 15 सदस्यीय टीम में नहीं बल्कि उसके रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर बताया है। उन्होंने कहा की चयनकर्ताओं को चाहिए था कि वह युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल करते। उन्होंने कहा, ‘भारत को उमरान मलिक को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखना चाहिए था। इससे भारतीय बल्लेबाजों को प्रैक्टिस के दौरान एक ऐसे गेंदबाज के सामने अभ्यास का मौका मिलता जो लगातार तेज गेंदबाजी कर सकता है।’

इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी को लय में लौटने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘एक ओर जहां विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं अब रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को भी बड़े रन बनाने होंगे।  वरना, नहीं तो भारत का वर्ल्ड कप में भी वही हाल होगा जो एशिया कप में हुआ।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Live Bharat Times

शेयर बाजार में सामान्य सुधार, निफ्टी 44 अंक चढ़ा, लगातार दूसरे दिन तेजी

Live Bharat Times

‘स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची जरूरी’

Live Bharat Times

Leave a Comment