

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद गहराता जा रहा है ..आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुन्नी सेंट्रल बोर्ड की तरफ से नोटिस शामिल नहीं हो पाया। जिसके बाद जिला जज ने मामले की अग्रिम सुनवाई 3 अक्टूबर को मुकर्रर कर दी है। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद की 13.37 एकड़ भूमि को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी याची महेंद्र प्रताप सिंह ने दी। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को लेकर अब तक बारह के आसपास याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं।गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में अब तक कोर्ट में 12 दावेदार हो चुके हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में 7/11 पर सुनवाई के हुए आदेश के खिलाफ जिला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल किया था। उन्होंने कहा कि सुनवाई की तारीख थी। जानबूझकर मुस्लिम पक्ष केस को लटकाने भटकाने का काम कर रहा है। अधिवक्ता का कहना है कि हम रिवीजन में गए हैं। जानबूझकर वह हाजिर नहीं हुए। अब हम सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को नोटिस तामिल कराएंगे। अब देखने वाली बात यह होगी की फैसला किसके पक्ष में जाता है और किस आधार पर फैसला किया जाता है ..
