Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यू पी विधान सभा का मानसून सत्र आज से, सरकार को महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की रणनीति

आज से उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चालू हो रहा है जो की 23 सितम्बर तक चलेगा।  सत्र शुरू होने से पहले विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई जिसमे उन्होंने सभी दलों से सदन  को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया है। जहाँ एक तरफ सत्ता पक्ष सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने का अनुरोध कर रहा है वहीँ दूसरी तरफ विपक्ष सरकार को महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रहा है।

सर्वदलीय बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं से अनुरोध किया की वो सदन में अपना पक्ष शांति और संसदीय मर्यादा के साथ रखे और प्रेमपूर्ण वातावरण में बहस करे।  इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की जनता ने सभी विधायकों को विश्वास के साथ चुनकर भेजा है, हम सबका दायित्व है की हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे।

सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को इस बात का आश्वासन दिया की वो सदन चलने में पूर्ण सहयोग करेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्या विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने कहा की सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विफल रही है, अपराधी गतिविधिया लगातार बढ़ती जा रही है खासकर महिलओं के खिलाफ हो रहे अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा महंगाई से आम जनता का बुरा हाल है, हम सरकार को सदन में इन्ही मुद्दों पर घेरेंगे।

Related posts

धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए करें यह खास उपाय

Live Bharat Times

बजट 2026: ‘कॉर्पोरेट मित्र’ से MSMEs को मिलेगी नई ताकत

Live Bharat Times

हिंडनबर्ग के खिलाफ आरपार की लड़ाई के मूड में अडानी, कानूनी लड़ाई के लिए अमेरिकी लॉ फर्म हायर किया

Admin

Leave a Comment