Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

दो दिन से गायब किसान का जंगल में मिला शव, भतीजे पर हत्या का आरोप

मेरठ के परतापुर के इकला गांव निवासी किसान देवेंद्रर रविवार से अपने घर से गायब थे। रविवार को जब वो अपने घर से निकला  थे तो कुछ देर में लौट कर आने को बोल गया था, लेकिन फिर वो घर वापस नहीं लौटा। काफी देर के बाद भी जब वो घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीँ दूसरी तरफ किसान की बहन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए सोमवार को थाने में तहरीर दी और परिवार के ही कुछ लोगों पर शक जाहिर किया। किसान की बहन विमला का कहना है की उसकी और देवेंद्र की रविवार रात दो बजे तक फोन पर बात हुई उसके बाद उसका फ़ोन स्विच ऑफ़ हो गया जब सोमवार को भी उसका फ़ोन स्विच ऑफ़ रहा तब उसने मेरठ आकर परतापुर थाने में  अपने भतीजे मोहित पर अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए देवेंद्र की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी ही हुई थी कि इसी दौरान मंगलवार की सुबह देवेंद्र का खून से लथपथ शव छज्जूपुर गांव के जंगल में बरामद हो गया। देवेंद्र का गला रेता हुआ था और सीने में भी चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी भतीजे मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

दीपावली, छठ में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा.भारतीय रेलवे ने की

Live Bharat Times

बिहार: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों का आतंक, सिपाही को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया

Admin

सामान्य क्षेत्र छोड़कर गोविंदा बने बॉलीवुड के बादशाह, डेब्यू के बाद एक साथ 70 फिल्में साइन करने का रिकॉर्ड

Admin

Leave a Comment