Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

PM नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को आयेंगे उज्जैन, PM ऑफिस ने दी हर झंडी

देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में उजैन दौरे पर आयेंगे .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन आएंगे। वे महाकाल परिसर के विस्तारीकरण के तहत बनन रहे महाकाल कॉरिडर का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके आने की हरी झंडी दे दी है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल कारिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। एक माह में पीएम मोदी का यह दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। इससे पहले वे अपने जन्म दिवस 17 सितंबर को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क आए थे, जहां उन्होंने चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी।राज्य सरकार की ओर से अधिकृत जानकारी में बताया गया है कि पीएम आफिस से प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम तय हो गया है, वे 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे।इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उज्जैन में ही हैं। वे तैयारियों का जायजा लेने गए हैं। वे महाकाल कॉरिडोर की मॉनिटरिंग करेंगे और पीएम मोदी के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

Related posts

उत्तर प्रदेश : बारिश का क़हर, 34 मरे, 40 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट, स्कूल बंद

Live Bharat Times

शिमला में प्रधानमंत्री का रोड शो: CTO सेरिज के लिए निकले; गाड़ी से उतर लोगों से हाथ मिला रहे मोदी

Live Bharat Times

अनुराग बासु के निर्देशन में बनी ‘आशिकी 3’ में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

Live Bharat Times

Leave a Comment