Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

Ind Vs SA 2nd T-20 :मैच जीत कर सीरीज जितना चाहेगी टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में जीत से शुरुआत करने वाली टीम इंडिया अब मेहमान टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भिड़ने को तैयार है। एक ओर जहां रोहित शर्मा की यह टीम गुवाहटी में खेले जाने वाला यह मैच जीतकर यहीं पर सीरीज जीतना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम यहां पलटवार करने  की तैयारी में होगी। साउथ अफ्रीका की टीम पहले मैच की हार को खुद को जगाने वाले एक झटके के तौर पर लेकर यहां दमदार खेल दिखाने को बेताब होगी। पहले मैच में हालांकि जसप्रीत बुमराह की कमी टीम को नहीं खली लेकिन फिर भी चयनकर्ताओं ने उनकी भरपाई के लिए मोहम्मद सिराज को भी टीम के साथ जोड़ दिया है।

टीम इंडिया की नजर दूसरे मैच के साथ ही अपनी धरती पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका से टी-20 सीरीज जीतने पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह आठवीं द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इनमें भारत ने तीन और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार सीरीज जीती है। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। भारत ने तीनों बार दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराया है, लेकिन अपने घर में वह कभी नहीं जीत पाया है। दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में भारत में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी।इतना ही नहीं गुवाहाटी में भी भारतीय टीम पहली बार टी-20 मैच जीतना चाहेगी। इससे पहले खेले दो मैचों में भारत को एक में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था तो दूसरा श्रीलंका के खिलाफ बिना टॉस के ही रद्द हो गया था। मैच गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा।

Related posts

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की मूवी ब्रह्मास्त्र का 5वे दिन का कलेक्शन।

Live Bharat Times

Covid19: दिल्ली में रिकॉर्ड 289 नए मामले; देश में 3,325 नए संक्रमण

Admin

WPL 2023 / गुजरात की दिग्गज टीम 3 विकेट के नुकसान से टूर्नामेंट से बाहर, यूपी वॉरियर्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह

Live Bharat Times

Leave a Comment