Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कानपुर में भीषण सड़क हादसा,ट्रेक्टर ट्राली पलटने से अब तक 26 लोगों की मौत

कानपुर देहात के घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे की वजह ट्रेक्टर ट्राली का बेकाबू हो जाना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में 50 के करीब लोग बैठे हुए थे। इस हादसे में मरने वालों में 13 बच्चे और 13 महिलाए शामिल थी।  अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग उन्नाव स्थित माँ चन्द्रिका देवी के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। घटनास्थल पर अभी राहत और बचाव कार्य चालू है। हादसे में घायल लोगों को पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं इस दुर्घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य ने शोक जताया है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरथा गांव निवासी सभी लोग एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। उसके बाद उन्नाव स्थित माँ चन्द्रिका देवी के मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। घाटमपुर में एक तालाब के बगल से निकली सड़क से गुजरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और ये तालाब में जा गिरी।  ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग भी तालाब में गिर गए। करीब आधे घंटे तक ट्राली को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका। इस वजह से अधिकतर लोगो की मौत पानी के अंदर ही हो गयी। मौके पर अफरा तफरी का माहौल है। तालाब से अभी भी शवों को निकाला जा रहा है। वहीं, घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास से 15 एम्बुलेंस मंगाई गई हैं। वहीं, डीएम और एडीजी जोन भी भीतरगांव के लिए रवाना हो गए हैं।

पीएम मोदी ने घटना को लेकर दुःख जाहिर किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाने का ऐलान किया हैऔर घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे। वहीँ दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यामंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर शोक जताया है उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा मृतकों के परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। साथ ही साथ उन्होंने मृतक लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद व हृदय को व्यथित करने वाला है। स्थानीय प्रशासन घायलों को उपचार देने में जुटा है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। -गृहमंत्री अमित शाह

कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। -रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Related posts

रोजाना मूंग के सेवन से मिलेंगे आपके शरीर को अनेक सेहतमंद लाभ, जाने विस्तार से

Live Bharat Times

दिल्ली: एमसीडी मेयर चुनाव के लिए 30 जनवरी का प्रस्ताव 

Admin

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Admin

Leave a Comment