Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Otherब्रेकिंग न्यूज़

थानेदार पर अपनी ही पत्नी को लोहे की रॉड से पीटने का आरोप

एटा में पोस्टेड एक थानेदार ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। थानेदार की पिटाई से पत्नी बुरी तरह से घायल हो गयी। उसे एटा मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। जहाँ पीड़िता ने अपने पति थानेदार पर कई तरह के आरोप लगाए। पीड़िता का कहना है की शादी के पांच दिन बाद से ही पति उसे प्रताड़ित कर रहा है और बेरहमी से उसकी पिटाई कर रहा है। गत शनिवार की रात उसके पति ने उसकी लोहे की राड से पीटा। पीड़िता ने अपने शरीर पर पड़े चोट के निशान भी दिखाए।

मेडिकल  कालेज में पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि शनिवार की रात उसके पति आगरा से ड्यूटी कर वापस घर आए थे। इस दौरान खाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते बढ़ते इतना बढ़ गया की थानाध्यक्ष ने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान वह मदद के लिए चीखती रही लेकिन उसकी मदद करने के लिए कोई भी नहीं आया।

पीड़िता ने बताया वो किसी तरह बड़ी मुश्किल से एटा मेडिकल कालेज आयी है आगे उसने बताया की शादी के एक हफ्ते बाद से ही उसका पति थानाध्यक्ष उसको परेशान करने लगा था। पीड़िता ने थानेदार पर आरोप लगाते हुए कहा की उसके सम्बन्ध किसी महिला कांस्टेबल के साथ है। पति के परिवार वाले  भी इस बात को भली भांति जानते थे लेकिन उसके बावजूद उन्होंने उसकी शादी करा दी। महिला ने बताया की उसने उच्चाधिकारियों से इस मामले में बहुत पहले ही शिकायत कर दी थी लेकिन उसकी शिकायत पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।

Related posts

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को चुना गया जज मिस यूनिवर्स बहरैन के लिए – किया सभी को अपनी मेहनत से गौर्वित

Live Bharat Times

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने IGI एयरपोर्ट पर जांच और कोविड परीक्षण सुविधा की समीक्षा की

Admin

पीएम मोदी ने एशिया के सबसे बड़े एयरो शो की दी भेट, जानिए क्यां है खासियत

Admin

Leave a Comment