Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा—-गांधी और शास्त्री की सोच और व्यक्तित्व में थी काफी समानताएं


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री की रविवार को मनाई गई। शहर के सेक्टर 4 स्थित गांधी चौक पर गांधी विचार मंच ने महात्मा गांधी की और सेक्टर छह स्थित शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। दोनों कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता थे। इसके अलावा बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी चंद झा, एसी सादात अनवर, चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित अन्य मौजूद थे।

मंत्री ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक है। इसे आत्मसात करने की जरूरत है। यह गांधी का देश है। यह जात-पात और धर्म के नाम पर आपसी विभेद पैदा करना नहीं सिखाता है। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन एक ही दिन है, दोनों की सोच और व्यक्तित्व में काफी समानताएं थी। मंच ने सभी अतिथियों को प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान नन्हें बच्चों ने गांधी चौक पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गांधी विचार मंच की ओर से सर्व धर्म सभा का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर कसमार क्षेत्र के किसानों को मंत्री ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धनबाद सांसद पीएएन सिंह, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, श्वेता सिंह, मंजूर अंसारी, लक्ष्मण नायक, सतीश चन्द्र साह, ज्योति लाल, सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व बीएसएल के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

14 दिन में 8.40 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल: आज 12वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब दिल्ली में पेट्रोल 103 रुपये के पार

Live Bharat Times

लखनऊ : रोली तिवारी ने कसा अखिलेश पर तंज ,ट्वीट कर कही ये बात

Admin

ऋतिक रोशन ने महाकाल भक्तों को किया नाराज, पुजारियों ने कुछ इस तरह की मांग

Live Bharat Times

Leave a Comment