Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एवलॉन्च, इक्कीस लापता,पर्वतारोहण संस्थान के उन्तीस ट्रेनी बर्फ में फंसे, आठ को रेस्क्यू किया।

उत्तरककाशी उत्तराखंड। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को एवलांच आया। यह घटना द्रौपदी का डांडा नाम की जगह पर हुई, जहां आमतौर पर पर्वतारोहियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के उनतीस ट्रेनी गए थे। आठ लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इक्कीस अभी लापता हैं।राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी है। SDRF(स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने जानकारी दी कि SDRF की टीम कैंप पहुंच चुकी है। एयरफोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू के लिए IAF के 2 चीता हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एवलॉन्च के दौरान 20 ट्रेनी की मौत हो गई। कुछ में कहा जा रहा है कि 2 ट्रेनी की मौत हुई है। लेकिन, अभी तक मौतों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।इससे पहले 1 अक्टूबर को केदारनाथ मंदिर के करीब एवलांच हुआ था। वहीं, 23 सितंबर को मंदिर से करीब 5 किमी पीछे बने चौराबाड़ी ग्लेशियर में एवलांच आया था। इसका भी वीडियो सामने आया था। रुद्रप्रयाग के डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी एनएस रजवार ने बताया था कि यह काफी छोटा एवलांच था। दोनों ही एवलांच में नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से शुरू होने वाले दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वे आज देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून में सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, बुधवार को चमोली जिले में इंडो- चीन बॉर्डर पर आर्मी और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।

Related posts

नवाजुद्दीन सिद्दिकी जन्मदिन:संघर्ष की आग में तप कर निकला कलाकार

Live Bharat Times

मुख्यमंत्री योगी जे पी नड्डा संग पहुंचे गाज़ीपुर, 2024 लोकसभा चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत

Admin

झारखंड: साहिबगंज में हैरान करने वाली घटना, सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग के घर को लगाई आग, हुई मौत

Admin

Leave a Comment