Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

विजयादशमी पर शास्त्र पूजा के दौरान कंगना रनौत ने की राइफल की पूजा

आज देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। दशहरा को अधर्म पर धर्म की विजय और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाते हैं। इस दिन शस्त्र पूजा, शमी पूजा, मां दु्र्गा पूजा और भगवान राम की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

कंगना रनौत इन दिनों मुंबई में अपने घर पर विजय दशमी मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ जवानों के साथ घर पर ‘शास्त्र पूजा’ की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कंगना टेबल पर रखी कुछ राइफलों की पूजा करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपने घर में बने मंदिर की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘विजय दशमी के मौके पर आज घर पर शास्त्र पूजा की कुछ तस्वीरें. उन्होंने वर्दी में कुछ सैनिकों के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, वे सभी कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। “जो देश की रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा का मैं देश की रक्षा करने वालों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।” उन्होंने एक और फोटो के साथ जोड़ा, “धर्म से आप कोई भी हो लेकिन कर्म से क्षत्रिय हैं।

Related posts

फरवरी में तापमान अधिक होने पर देश में बिजली की मांग में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई

Live Bharat Times

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किराए पर लिया आलीशान फ्लैट, एक महीने के किराए में मिले इतने लाख

Admin

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने विरोध कर रहे छात्रों से मुलाकात करने वाले ब्रिटिश अधिकारियों की निंदा की

Live Bharat Times

Leave a Comment