Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी के गोरखपुर में सीएम ने शावको चंडी और भवानी को दुलार किया और उन्हें दूध पिलाया।

गोरखपुर यूपी। इन दिनों वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार का दिन गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए बेहद खास रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान में सफेद बाघिन को क्रॉल से मुख्य बाड़े में छोड़ा। इसके अलावा तेंदुए के दोनों शावकों के नामकरण भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शावकों का नाम चंडी और भवानी रखा है। इसके साथ ही तेंदुए के शावकों को नए नाम के साथ नई पहचान मिल गई है। सीएम ने चंडी और भवानी को दुलार किया और उन्हें दूध पिलाया। उन्होंने चिड़ियाघर के द्वारा जारी प्रमाण पत्र पर उनके नाम भी लिखे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिड़ियाघर में सफेद बाघिन गीता को क्रॉल से मुख्य बाड़े में छोड़ दिया। मूसलाधार बारिश के बीच कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान क्रॉल से निकलने के बाद सफेद बाघिन ने बारिश का आनंद लिया। सफेद बाघिन गीता अब दर्शकों के लिए मुख्य बाड़े में मौजूद रहेगी। बता दें कि सफेद बाघिन को 20 जून लखनऊ चिड़ियाघर से गोरखपुर लाया गया था और उसका नाम गीता रखा गया था।

Related posts

पैपराजी चुपके से आलिया को घर के अंदर कर रहे थे शूट, भड़के रणबीर ने कहा…

Live Bharat Times

यूपी-उत्तराखंड चुनाव पर दिए बयान के बाद शिवराज सिंह ने क्यों बंद कर दिया कैमरा? बीजेपी बेचैन, कोंग्रेस ने खुशी-खुशी शेयर किया वायरल वीडियो

Live Bharat Times

भूकंप: जम्मू-कश्मीर, नोएडा समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

Live Bharat Times

Leave a Comment