Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फेसबुक पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी:औरैया में बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा।

औरैया यूपी।

औरैया में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ फफूंद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक फोटो वायरल करने के बाद अभद्र टिप्पणियां भी करता था। जैसे ही मामला हिन्दूओं को पता चला तो उन्होंने बुधवार को फफूंद थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लग गई है। आरोपी की हरकत से क्षेत्र के लोगों मे आक्रोश है। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ निवासी नवीन निगम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के नवाब साहब नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने की पोस्ट की थी। जब इस बारे में समझाने का प्रयास किया तो वह लोग नहीं माने। ग्राम प्रधान अनवर कुरैशी को सूचना दी तो वह मामले को शांत कराने की बात करने लगे पर अमन प्रधान, मान पाल सिंह गुड्डू, शिवम गौतम, अंकित रावण, नैतिक राव गौतम, अंकित साहब, शिवम, राजू गौतम, सरदार गौतम, अनवर वक्खस कुरैशी, अवनीश गौतम ने फेसबुक पर फिर दोबारा अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। आरोपियों ने कहा कि जैसा हाल कन्हैया का हुआ है वैसा हाल नवीन तुम्हारा करेंगे। हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

बीकापुर में संपन्न हुआ विदाई समारोह: बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, साथी शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

Live Bharat Times

कर्नाटक के समीकरण फिर से आगे बढ़ने पर बी बोम्मई की किस्मत बीजेपी के “संतुलन” में लटकी हुई है

Live Bharat Times

यूपी चुनाव 2022: हेमा मालिनी ने भी सीएम योगी से की अपील- मथुरा से सीएम चुनाव लड़ें, यहां भी बने भव्य कृष्ण मंदिर

Live Bharat Times

Leave a Comment