Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई वंदे भारत ट्रेन कुछ दिनों में ही हुई हादसे का शिकार

भारत की सबसे आधुनिक और बेस्ट सुविधाओं से लैस हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार, तारीख 06 अक्टूबर, 2022 की सुबह 11:18 पर एक हादसे का शिकार हुई।

दरअसल यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद की ओर जा रही थी तब वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई। इस हादसे से ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया है।

20 मिनट रोकनी पड़ी ट्रेन

अहमदाबाद रेलवे PRO जीतेन्द्र जयंत जी के मुताबिक यह हादसा सवा 11 बजे के करीब हुआ।  हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट के लिए रोकना पड़ा और फिर जरुरी चेकिंग के बाद ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया।

30 सितंबर को दिखाई थी हरी झंडी 

इस वंदे भारत ट्रेन को इसी साल 30 सितंबर को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी और इसके कुछ दिनों में ही यह हादसा हो गया।

यह भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन

यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है, इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णोदेवी कटरा के बिच चल रही है। यह तीसरी ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई और फिर वापस होते हुए गांधीनगर आती है।

Related posts

सेबी डिफॉल्टर को लेकर टिप्स देने वाले को 20 लाख तक का इनाम देगी

Live Bharat Times

पंजाब चुनाव: नवजोत सिद्धू की पत्नी ने कोंग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी को गुमराह कर चन्नी को बनाया सीएम चेहरा

Live Bharat Times

बोमन ईरानी का बेटा बॉलीवुड में करेगा डेब्यू, एक्टर ने लिखा दिल को छू लेने वाला खत

Admin

Leave a Comment