Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Mp: रीवा जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ किया सामूहिक बलात्कार।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्षीय एक युवती के साथ छह लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे उसके परिजनों के मोबाइल में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया की युवती के साथ जिन्होंने यह हरकत की है उन छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और प्रशासन उन सभी अपराधियों के घर बुलडोजर से गिराने की तैयारी कर रही है।
रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि एक परिवार दुर्गा पूजा के पंडाल में पूजा अर्चना करने गया था रात के समय सारे परिवार वाले घर आ गए पर युवती वहीं रुक गई जब युवती घर आ रही थी तब रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसमें से एक युवक उसकी पहचान का था। युवती उन युवकों का विरोध कर रही थी लेकिन युवक हवस के कारण उसे जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया साथ ही उसका आपत्तिजनक अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भी भेज दिया।
इस मामले की जानकारी दो दिन बाद युवती और युवती के परिजनों ने आकर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवती ने उन युवकों पर मामला दर्ज करवाया और पुलिस अधिकारियों के सामने अपना बयान दिया पहले युवती केवल छेड़छाड़ की बात सामने रख रही थी फिर ज्यादा पूछताछ करने पर उसने अपने ऊपर बीती सारी कहानी पुलिस अधिकारी को बताई।

Related posts

कर्नाटक – आज कर्नाटक जायेंगे गृह मंत्री अमित शाह .

Live Bharat Times

पॉलीथिन, गाय-भैंस चराने पर जेल की सजा! मोदी सरकार ले रही है बड़ा फैसला

Admin

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: 48 घंटे में दो मंत्रियों और चार विधायकों ने दिया बीजेपी से इस्तीफा, पार्टी में सपा-कांग्रेस के दो नेताओं की एंट्री

Live Bharat Times

Leave a Comment