Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तर प्रदेश में रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में इस वर्ष रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसों में 13 लोगों ने अपनी जान से हाथ धो लिया। इन 13 में से दस लोगों की मौत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने के कारण हो गयी वहीँ 3 लोगों की मौत रावण दहन और रामलीला के दौरान करंट लगने से हो गयी। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की पूरे प्रदेश में इस वर्ष 38600 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गयी थी जिनमे से अभी तक 35960 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है और शेष बची 2,644 प्रतिमाओं का विसर्जन में आगे आने वाली तिथियों में किया जाएगा। वहीँ दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में इस वर्ष कुल 1919 रावण के पुतले दहन के लिए रखे गए थे जिनमे से 1859 पुतलों का दहन किया जा चूका है बाकी के 60 पुतलों का दहन भी आगे आने वाली तारीखों में किया जाएगा।

अपर पुलिस महानिदेशक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान इस वर्ष प्रदेश में आगरा में तीन, गोरखपुर व बाराबंकी में दो-दो, जौनपुर, प्रयागराज और ललितपुर में एक-एक व्यक्तियों के डूबने की खबर है। वहीँ प्रशांत कुमार ने आगे जानकारी देते हुए बताया की इस साल रामलीला मंचन व पुतला दहन के दौरान बाराबंकी में दो और बस्ती में एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रशांत कुमार के अनुसार त्योहारों के इस मौसम में प्रदेश में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से पुलिस प्रबंध और चौकसी की लगातार मानीटरिंग की जा रही है ताकि शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जा सके।

Related posts

वाराणसी में बुलडोजर टैटू का क्रेज: बीजेपी समर्थकों ने हाथ में लिखा ‘बुलडोजर बाबा’, युवाओं में था जबरदस्त क्रेज

Live Bharat Times

राष्ट्रपति चुनाव 2022: द्रौपदी मुर्मू के लिए सीएम योगी के रात्रिभोज में पहुंचे शिवपाल यादव और ओपी राजभर, क्या हैं संकेत?

Live Bharat Times

Business: सेबी ने गैर-वास्तविक लेनदेन के मामले में 15 इकाइयों पर 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Live Bharat Times

Leave a Comment