Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गृहमंत्री अमित शाह कल आएँगे वाराणसी, बीजेपी नेताओं संग करेंगे बैठक

जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव करीब आते जा रहे हैं सियासी गलियारों में चुनावी रणनीतियों पर चर्चाए तेज होती जा रही है। इसी क्रम में केंद्र और प्रदेश में सत्तारूण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के अल्पसंख्यक वर्ग के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश में लग गयी है। आने वाले निकाय चुनाव में किस तरह पूर्वांचल में क्लीन स्वीप किया जाए इसकी रणनीति पर चर्चा करने के लिए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को वाराणसी का दौरा करेंगे। वाराणसी पहुंचने पर अमित शाह काशी क्षेत्र के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक करेंगे और पूर्वांचल की नब्ज़ पकड़ने की भी कोशिश करेंगे। गृहमंत्री के वाराणसी दौरे को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बहरहाल के लिए पार्टी द्वारा 2014 के लोक सभा चुनाव से लेकर 2022 तक के विधानसभा चुनावो तक हुए मतदान में उन इलाकों के आंकड़ों की समीक्षा की जा रही है जो की अल्पसंख्यक बाहुल्य हैं।

अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष मंगलवार दोपहर बाद वाराणसी पहुंचेंगे और करीब तीन घंटे यहाँ रुकेंगे।  पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो वाराणसी नगर निगम में संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा के साथ ही अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मोर्चा पदाधिकारियों की भूमिका पर चर्चा हो सकती है।इसके लिए दावेदारों के साथ साथ जातीय समीकरण के आधार पर भी संभावित नामो की लिस्ट तैयार करी जा रही है। इसके आलावा आने वाले गुजरात चुनाव में भी पूर्वांचल के नेताओं की भूमिका क्या रहेगी इस पर भी विचार होगा क्योंकि गुजरात के कई शहरों में उत्तर भारतीय मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाराणसी आगमन से पहले कई स्तर पर बैठक कर निकाय चुनाव के साथ ही गुजरात चुनाव में भूमिका की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

Related posts

अंबानी की आधी भी नहीं रही अडाणी की दौलत, एक रिपोर्ट का असर, जानिए अब क्या है अपडेट

Live Bharat Times

CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Live Bharat Times

सीएम शिवराज सिंह की कैबिनेट बैठक होगी आज जानिए किन योजना पर मिलेगी मंजूरी .

Live Bharat Times

Leave a Comment