Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

दिपावली के पवित्र त्यौहार पर सुख समृद्धि के लिए यह चीजें जरूर करें

दिपावली बहुत ही पवित्र त्यौहार है। इस त्यौहार की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो जाती है। नवरात्रि खत्म होने के बाद घर की साफ सफाई अच्छी तरीके से की जाती है। दिपावली पर मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इस वजह से घर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

इसके अलावा मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। घर में सुख समृद्धि के लीए आपको दिपावली पर कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन सब चीजों को करते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आपके घर की छोटी-मोटी समस्याएं दूर होगी।

दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार को अच्छी तरीके से साफ करना चाहिए। इसके अलावा मुख्य द्वार पर अशोक या फिर आम के पत्ते बनाकर सजाने चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर दो मिट्टी के दिए जलाने चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना है की दीयों को तेल से ही जलाए। इसके अलावा दीयों के लीए लंबी बाती का ही प्रयोग करें। यह आपके लीए बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। एक दीया तुलसी के पास भी जरूर जलाएं।

दिपावाली के त्यौहार में रंगोली का बहुत ज्यादा महत्व होता है। आप अपने घर के पास एक रंगोली जरूर बनाईए। दिपावाली के त्यौहार पर चमड़े की चीजें किसी को भी तोहफे में ना दें। इसके अलावा प्राचीन चीजों को देने से भी परहेज करना चाहिए। दिपावाली पर आप खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट कर सकते हैं। घर में दिये जलाने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा और अर्चना करनी चाहिये। इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

Related posts

उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार से शराब कांड में शामिल ग्राम प्रधान बबली देवी को हिरासत में लिया।

Live Bharat Times

महाराष्ट्र: सरफराज मेमन से जुड़े मामले में बड़ी खबर! महाराष्ट्र ATS टीम इंदौर पहुंची, होंगे बड़े खुलासे!

Live Bharat Times

यूपी के गोरखपुर में सीएम ने शावको चंडी और भवानी को दुलार किया और उन्हें दूध पिलाया।

Live Bharat Times

Leave a Comment