Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिषब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी में महाकाल मंदिर उज्जैन में की पूजा अर्चना

उज्जैन में महाकाल लोक का उद्घाटन करने वाले हैं। 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में पीएम का आगमन एक ऐतिहासिक पल है। इससे पहले उन्होंने बाबा महाकाल की विषेश पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से उज्जैन हेलीपेड पहुंचे। उसके बाद उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। यहां नंदी को भी प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां ‘श्री महाकाल लोक’ राष्ट्र को समर्पित कर कार्तिक मेला ग्राउण्ड में जन-समारोह में शामिल होने वाले हैं।

महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले उज्जैन में सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है। सिंगर कैलाश खेर भी महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण के दौरान महाकाल स्तुति गीत गाने वाले हैं।

उज्जैन के जिस महाकालेश्वर मंदिर को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक कोरिडोर की सौगात दी है, उसका इतिहास अति गौरवशाली, भव्य, अनुपम, अनूठा और अद्वितीय है। हिंदू के अन्य धार्मिक स्थलों की तरह ही यह महास्थल भी मुस्लिम शासकों के अत्याचार का शिकार हुआ था, लेकिन इसके बावजूद श्रीमहाकालेश्वर का बाल बांका तक नहीं हुआ। यही वजह है कि उज्जैन के बाबा महाकाल सबकी रक्षा करते हुए आज भी अक्षुण खड़े हैं। महाकालेश्वर मंदिर भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। श्रीमहाकाल को कालों का भी काल कहा जाता है।

Related posts

Latest Haryanvi Song 2022: हितेश परिहार का नया गाना Mulkan Aali हुआ रिलीज

Admin

अक्षय कुमार असली हीरो जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाएंगे

Live Bharat Times

तवांग पर सवाल से बचते रहे रक्षामंत्री राजनाथ,कहा- संसद में ही मैंने सही-सही बोल दिया था।

Admin

Leave a Comment