फरीदाबाद, 12 अक्टूबर। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने प्याली हार्डवेयर रोड पर मंगलवार रात एक ज्वेलर से 32 लाख रुपये और 750 ग्राम सोना लूट लिया। ज्वेलर के साथ लूट की इतनी बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही थाना चौकी पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें मोके पर पहुंच गई। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस को लूट का मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है।
करोल बाग, दिल्ली निवासी गणेश मेहंती ने बताया कि वे करोल बाग में ही ज्वेलरी की दुकान करते हैं। मंगलवार को वे फरीदाबाद जवाहर कालोनी स्थित चांद ज्वेलर्स के पास आए थे। यहां से 32 लाख रुपये और करीब 750 ग्राम सोना लेकर वह अपनी स्कूटी पर वापस दिल्ली जा रहे थे। प्याली हार्डवेयर रोड पर पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और धक्का देकर स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने ज्वेलर से बैग में रखे 32 लाख रुपये और सोने के आभूषण लूट कर फरार हो गए। इसके बाद गणेश ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस पूरे रास्ते के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों के माध्यम से सभी वर्ग के उद्यमियों को पहले सूचित किया जा चुका है कि कोई भी 10 लाख रुपये से अधिक नकदी लाता या ले जाता है तो वह सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की मदद ले सकता है। थाना सारन के अंतर्गत चांद ज्वेलर्स को भी इस बारे में सूचित किया गया था। इसके बावजूद नकदी ले जाने के दौरान ज्वेलर ने पुलिस की मदद नहीं ली गई। पुलिस का दावा है कि यह मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा।