Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कैसे एक बीयर बोतल ने खोल दिया 2 साल पुरानी हत्या का राज।

मध्यप्रदेश: ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसमें 2 साल पहले अपने पत्नी और बच्चे की हत्या की थी।
जानकारी के अनुसार आरोपी शिवराज उर्फ राजा चौहान ग्वालियर के सागर ताल और काशीपुरा नामक ठिकानों पर रहता था और पुलिस के हाथ नहीं आया था। पर कहते हैं ना कि झूठ छुपाए नहीं छुपता कुछ ऐसा ही हुआ शिवराज उर्फ राजा चौहान के साथ एक बीयर बार में अपने दोस्तों के साथ महफिल जमा कर बैठा हुआ था। और दिखावा करते करते उसने अपना जुर्म अपने दोस्तों को बताना शुरू कर दिया उसने बताया कि 2 साल पहले कैसे उसने अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल किया फिर भी आज वह आजाद घूम रहा है।
पर यह बात उसके दोस्तों के अलावा वहां बैठे एक शख्स ने सुन ली और पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए अपने एक साथी को भी वहां पर भेज कर उसके साथ दारू पार्टी की योजना बनाई और उसके सामने आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया तब जाकर पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।
2 साल पहले की कहानी यह थी कि उसने अपनी पत्नी का गला घोट कर उसके चेहरे पर केरोसीन डाल कर बुरी तरह जला दिया और उसी साल अपने 8 साल के बेटे का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी मुजरिम दो शादियां कर चुका था।

Related posts

एलपीजी सिलेंडर में आई 100 रुपय तक की कमी, जाने विविन्न राज्यों की एलपीजी दाम।

Live Bharat Times

बीटिंग द रिट्रीट: आसमान पर उकेरे गए 1000 ड्रोन आजादी के अमृत महोत्सव; पहली बार गूंजी मेरे वतन के लोगों की धुन

Live Bharat Times

भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट को खारिज किया: कहते हैं यहां धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान, अमेरिका में नस्लीय हिंसा

Live Bharat Times

Leave a Comment