Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने ‘पुष्पा’ के अंदाज में दिया पोज, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय समाज पर फिल्मों का प्रभाव देखना आम बात है। जब राजेश खन्ना ने गर्दन झुकाई तो यह देश के युवाओं का स्टाइल बन गया, फिर अमिताभ बच्चन ने बॉल बॉटम पहनकर जब लोगों का दिल जीता और एंग्री यंग मैन बन गए। वहीं जब सलमान खान राधे बने तो हर युवा का हेयरस्टाइल ऐसा हो गया। लेकिन अब सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ में कुछ ऐसा किया है जिसका अंदाज पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। अब न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने ‘झूकेगा नहीं…’ के आइकॉनिक पोज में धमाल मचा दिया है। जो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है।

तेलुगु समुदाय के कार्यक्रम में दिया पोज़
पिछले साल रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ का जादू पूरी दुनिया में छा गया है। वहीं ‘पुष्पा: द रूल’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, न्यूयॉर्क शहर के मेयर फिल्म में अभिनेता द्वारा किए गए हुक स्टेप की नकल करते नजर आए हैं। जिसके बाद यह पोज एक बार फिर चर्चा में है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने शहर में तेलुगु समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान मेयर पुष्पा स्टाइल में हाथ लहराते हुए नजर आए। कार्यक्रम में मेयर ने लोगों से बातचीत की और उनके साथ बथुकम्मा उत्सव भी मनाया।

Related posts

IPL में डेब्यू कर सकते हैं ये 10 विदेशी खिलाड़ी, अपने देश में मचा रखा है तहलका

Live Bharat Times

सुप्रीम कोर्ट में आज फैसले का दिन की अहम् फैसले

Live Bharat Times

आरआरआर का जलवा! रामचरण-जूनियर एनटीआर बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट

Live Bharat Times

Leave a Comment