Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एमपी के इंदौर में स्ट्रीट डॉग को कार से कुचला, मामला पहुंचा पुलिस के पास

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के एरोड्रम इलाके में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर कार चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। उसने कुत्ते को बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोगों ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार कर चला गया। पीपल्स फॉर एनिमल ने कार का नंबर देखने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एरोड्रम पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामला गुरुवार रात का है, वीडियो आज शुक्रवार सुबह सामने आया है।पीपुल्स फॉर एनिमल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी प्रिंयाशु जैन ने बताया कि भूपेश सोनी की शिकायत पर कार नंबर MP09CK4934 के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक व्यंकटेश नगर में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे यहां से एक कार निकली। इसने सड़क पर सो रहे कुत्ते को कुचल दिया। वह कुत्ते को घसीटते हुए 10 फीट तक ले गया। ड्राइवर ने कार कुछ कम की, तभी लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद वह कार की रफ्तार तेज करके भाग गया। लोगों ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए हैं। पुलिस अब कार चालक की तलाश कर रही है।

Related posts

यूपी चुनाव 2022: टिकट वितरण को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, अमित शाह, जेपी नड्डा और सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Live Bharat Times

Pak vs Eng Final T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्डकप फाइनल के बाद मालामाल होंगी पाकिस्तान-इंग्लैंड टीम, मिलेगी इतनी प्राइज मनी

Live Bharat Times

दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों में त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के विकास देखा है: प्रधानमंत्री मोदी

Admin

Leave a Comment