Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्य प्रदेश बनेगा मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने वाला पहला राज्य।

मेडिकल की हिंदी में पढ़ाई शुरू करने वाला पहला राज्य बनेगा एमपी।

16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित इसकी पहले सत्र के लिए तैयार की गईं पुस्तकों का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे. एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी पुस्तकों का विमोचन करेंगे. इसके साथ ही मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ हो जायेगी. चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मेडिकल का पाठ्यक्रम हिन्दी में तैयार करने के लिए काफी मेहनत की और कहा कि ये काम आसान तो नहीं था.
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह देश एवं प्रदेश के लिये गर्व का विषय है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में हिंदी माध्यम में शिक्षित छात्रों के लिये हिन्दी में भी मेडिकल की पढ़ाई के असंभव और अकल्पनीय कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है.
किताबों के लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर उच्च स्तरीय समिति (टास्क फोर्स) का गठन किया गया, जिसने हिन्दी में पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए विषय निर्धारण समिति एवं सत्यापन कार्य के लिये विषय सत्यापन समितियों का गठन किया. पाठ्यक्रम निर्माण में चिकित्सा छात्रों एवं अनुभवी चिकित्सकों के सुझाव शामिल किए गए. मेडिकल की पुस्तकों के हिन्दी रूपांतरण का कार्य शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संबंधित विषयों के प्राध्यापक तथा सह प्राध्यापकों द्वारा किया गया है.
चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में हिन्दी प्रकोष्ठ वाररूम “मंदार” तैयार किया गया.

Related posts

नई दिल्ली: ‘1,200 मीट्रिक टन कचरा यमुना से हटाया गया’; दिल्ली एल-जी वी के सक्सेना का दावा

नूपुर शर्मा को सिर काटने की धमकी देने वाले शख्स को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Live Bharat Times

लंका के सामने टीम में वापसी के लिए तीन खिलाडी तैयार, जल्द ही आएंगे मैदान पे

Live Bharat Times

Leave a Comment